ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: अली गोनी ने गुस्से में की ‘बिग बॉस’ हाउस में तोड़फोड़, कविता कौशिक को लगी चोट!

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ के घर में किसी भी कंटेस्टेंट का आपा खोना आम सी बात है। कभी टास्क के दौरान तो कभी बातचीत के दौरान अक्सर कंटेस्टेंट्स अग्रेसिव हो जाते हैं। इस अग्रेशन में वो कभी हाथापाई पर उतर आते हैं, तो कभी घर में तोड़फोड़ कर देते हैं। ‘बिग बॉस 14’ हाउस में आज कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा जब कविता कौशिक की एक बात पर अली गोनी गुस्से में बिखर जाएंगे और घर में तोड़फोड़ शुरू कर देंगे। इस वजह से कविता कौशिक को चोट भी लग जाएगी।

‘बिग बॉस’ के आज के एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अली और अभिनव एक रूल तोड़ते दिख रहे हैं जिसके बाद बिग बॉस कविता से कहते हैं कि वो कैप्टन होने के नाते उन्हें सज़ा दें। वीडियो में दिख रहा है कविता दंड के तौर पर अली का सामान उठाकर डस्टबिन में डाल देती हैं। इसके बाद अली और कविता के बीच जोरदार बहस होती है जिसमें कविता, अली से कहती हैं कि वो ‘उनकी बाप हैं’।

इस बात पर अली भड़क जाते हैं और अपना आपा खो देते हैं। अली कहते हैं, ‘तेरी औकात नहीं है मेरा बाप बनने की, ये मेरे बाप का नाम कैसे ले रही है’। ये सुनकर अल गुस्से में आ जाते हैं और घर में तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अली गुस्से में घर रखे बॉक्स को पलट देते हैं जिसकी वजह से बॉक्स के दूसरी साइड खड़ीं कविता के हाथ में लग जाती है क्योंकि वो बॉक्स से टकरा जाती हैं। इसके बाद कविता बिग बॉस से भावुक होकर रिक्वेस्ट करती हैं कि ऐसे हिंसक व्यक्ति के साथ वो घर में नहीं रह सकतीं इसलिए बिग बॉस उन्हें घर से बाहर भेज दें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.