ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली के लिए बोले जान कुमार सानू, ‘वो पब्लिसिटी की भूखी है, मुझे KISS करना भी उसी का हिस्सा था’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो चुके हैं। घर से बाहर आने के बाद जान ने अपने पिता कुमार सानू और घर में मौजूद उनके दो ख़ास दोस्त निक्की तंबोली और एजाज़ ख़ान को लेकर खुलकर बात की है। जान सानू जब बिग बॉस हाउस में थे तब वो निक्की को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते थे। उन्होंने ये तक कहा था कि वो निक्की को पसंद करते हैं, हालांकि बाद में निक्की और उनके बीच काफी अनबन होने लगी थी। वहीं एजाज़ ख़ान को जान अपने बड़े भाई जैसा मानते थे। घर से बेघर होते वक्त वो एजाज़ और निक्की के गले लगकर रोए भी थे।

अब घर से बाहर आकर जान ने निक्की के लिए कहा कि वो पब्लिसिटी की भूखी हैं और सबकी नजरों में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जान ने कहा, ‘निक्की को सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए होती है, वो उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। मुझे किस करना भी उसे लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था ताकी वो लाइमलाइट में आ सके। उसके पास कोई एजेंडा नहीं है, लेकिन अटेंशन पाने के लिए वो कुछ भी करेगी। वहीं एजाज़ खान के बार के में बात करूं तो वो अच्छे इंसान हैं। लेकिन वह लिमिट से ज्यादा वो शो जीतने पर फोकस कर रहे हैं। इस वजह से वह कई बार अजीब बिहेव करने लगते हैं, ज्यादा अग्रेसिव हो जाते हैं। वो अलग तरह के व्यक्ति हैं। वहीं मुझे लगता है पवित्रा पूनिया अच्छा खेल रही हैं वो और एजाज़ ख़ान टॉप 5 में आ सकते हैं’

आपको बता दें कि जान के एविक्ट होने से पूरा घर काफी भावुक नज़र आया था। जान ने जाने से पहले हर एक कंटेस्टेंट को गले लगाया और गुड लक विश किया। लेकिन उनके जाने से जो दो कंटेस्टेंट्स सबसे ज्यादा भावुक नज़र आए वो थे निक्की तंबोली और एजाज़ ख़ान। उनके जाने पर निक्की ये सोचकर बहुत रोईं कि बाकी लोगों की बातों में आकर उन्होंने जान को बहुता भला बोल दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.