ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लव जिहाद: 1 साल से छात्रा को परेशान कर रहा लड़का, पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लवजिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसमें छात्रा को सोशल साइट के माध्यम से लगातार परेशान कर धर्मपरिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जाता रहा, साथ ही बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी भी दे जाती रही। छात्रा ने धमकी से परेशान होकर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन सामने आए और पुलिस चौकी में पहुंचकर मामले को गम्भीरता से लेने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।

छिंदवाड़ा में कॉलेज की छात्रा को एक साल से परेशान करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर हिन्दू संगठन एकजुट होकर धरमटेकड़ी चौकी पहुंचे। ग्राम सारना जिला छिन्दवाड़ा की बी.कॉम की छात्रा को सिवनी निवासी वर्तमान त्रिलोकी नगर निवासी साबिर अली नामक युवक एक साल से फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट पर परेशान कर रहा है और छात्रा पर तेज़ाब डालने की धमकी दे रहा है।

धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव… 
छात्रा ने बताया कि साबिर ने धर्म परिवर्तन के लिए भी उसपर दबाव दबाव बनाने की कोशिश की। छात्रा का आरोप है कि पुलिस और साइबर सेल में पिछले 6 महीनों से शिकायत की जा रही है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रोज-रोज की धमकियों से परेशान परिवार के लोगों ने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.