ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

3,330 अमेरिकी डॉलर लूटने के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दोस्त गोवा से गिरफ्तार

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली में एक व्यक्ति से कथित रूप से 3,300 अमेरिकी डॉलर छीनने के मामले में 26 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और उसके दो दोस्तों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गोवा में पांच-सितारा होटलों और जुआघरों में ताश खेलने में उन पैसों को खर्च कर दिया। पुलिस ने कहा कि मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान राजौरी गार्डन की निवासी अमृता सेठी और उसके दो साथी तिलक नगर निवासी अक्षित झांब (25) और कुशाल के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पांच नवंबर को हौजखास थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मनोज सूद नामक व्यक्ति ने कहा था कि उसके बॉस ने उसे एक क्लाइंट को 3,300 अमेरिकी डॉलर देकर आने और उसके बदले 2,45,340 रुपए लाने को कहा था। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने क्लाइंट (सेठी) को फोन किया, जिसने उसे पंचशील पार्क आने को कहा। सूद वहां पहुंचा और सेठी तथा झांब से मिला, जिन्होंने उसे कार में बैठने के लिए कहा।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने उसे अमेरिकी डॉलर दिखाने को कहा। जब उसने उन्हें विदेशी मुद्रा दिखाई तो आरोपी बैग छीनकर अपनी कार में वहां से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वे गोवा में हैं। दिल्ली पुलिस ने गोवा पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें गोवा की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को उनकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिल गई। उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है और वे शुक्रवार को यहां पहुंच जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.