ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान को सदमा, ससुर घनश्यामदास मंसानी का निधन

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का बुधवार को निधन हो गया। 88 वर्षीय घनश्याम दास को तबीयत बिगड़ने के बाद भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घनश्यामदास का अंतिम संस्कार उनके गृह जिला गोंदिया-महाराष्ट्र में आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

ससुर घनश्याम के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दु:ख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवार समेत तिरुपति यात्रा पर और उन्हें बुधवार रात 11 बजे लौटना था लेकिन वे बुधवार रात साढ़े नौ बजे ही भोपाल पहुंच गए।

आपको बता दें कि सीएम की पत्नी साधना का माईका गोंदिया महाराष्ट्र में हैं उनके पिता घनश्यामदास मसानी का जन्म 15 नवम्बर 1932 को महाराष्ट्र के गोंदिया में ही हुआ था। वे कांग्रेस नेता संजयसिंह मसानी के पिता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक एवं समाजसेवी थे। साधना सिंह चौहान की मां सुशीला देवी और 2 बहनें रेखा ठाकुर, कल्पना सिंह 2 भाई अरूण सिंह मसानी और संजय सिंह मसानी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.