ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विदेशी निवेशक जमकर कर रहे भारतीय शेयर बाजारों में निवेश, रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा योगदान

नई दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार भारतीय शेयर बाजारों में निवेश कर रहे हैं। एफपीआई (FPI) ने सितंबर तिमाही में भारतीय शेयर बाजारों में 6.3 बिलियन डॉलर निवेश किये हैं। मॉर्निंग स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एफपीआई का यह निवेश आकर्षक वैल्यूएशन, अर्थव्यवस्था के खुलने और कारोबारी गतिविधियों में बहाली के चलते आया है।

इससे पहले जून तिमाही में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में 3.9 बिलियन डॉलर का शुद्ध निवेश किया था। वहीं, मार्च तिमाही में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से 6.38 बिलियन डॉलर की शुद्ध निकासी की थी।

इसके साथ ही, भारतीय शेयरों में एफपीआई निवेश की वैल्यू सितंबर तिंमाही के दौरान काफी अधिक बढ़ी है। यह शुद्ध निवेश में वृद्धि और भारतीय शेयर बाजारों के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुआ है।

सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में भारतीय शेयरों में एफपीआई निवेश की कुल वैल्यू 450 बिलियन डॉलर हो गई है। यह इससे पहले की तिमाही में दर्ज किये गए 344 बिलियन डॉलर से काफी अधिक है। इस तरह इसमें करीब 31 फीसद का इजाफा हुआ है।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान भारतीय शेयर बाजार की पूंजी में एफपीआई का योगदान बढ़कर 21.4 फीसद हो गया है। यह जून तिमाही में 18.7 फीसद रहा था

यह भारतीय शेयर बाजारों में एफपीआई के योगदान का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। पिछला उच्च स्तर मार्च 2015 में 20.5 फीसद था। मॉर्निंग स्टार की रिपोर्ट में कहा गया, ‘सितंबर महीने में समाप्त हुई तिमाही के लिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 6.3 अरब डॉलर के इनफ्लो के साथ शुद्ध खरीदार रहे। यह पिछली तिमाही के 3.9 अरब डॉलर के इनफ्लो की तुलना में वाकई काफी अधिक है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.