ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ का जन्मदिन आज, CM समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई, उमा बोलीं- हैप्पी बर्थडे बड़े भाई

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के देश के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी को जन्मदिन की बधाई! स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।

कैलाश विजयवर्गीय, जीतू पटवारी ने भी दी कमलनाथ को बधाई
CM शिवराज और उमा भारती के अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पूर्व सीएम कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं!

 

वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बधाई देते हुए कहा कि ‘खुशहाल और स्वर्णिम मध्यप्रदेश के पथ प्रदर्शक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर अनंत मंगलकामनाएं..। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई देता हूं’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.