ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बाइडन के शासन में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेंगे भारत और अमेरिका, पीएम मोदी ने जताई उम्‍मीद

नई दिल्‍ली। भारत और अमेरिका आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद सामने आई है। इस बातचीत में दोनों ही नेताओं ने अपनी भविष्‍य की प्राथमिकताओं के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। साथ ही इस दौरान दोनों देशों के बीच कॉप्रिहेंसिव ग्‍लोबल स्‍ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में फैली वैश्विक कोविड़-19 महामारी पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जो बाइडन को राष्‍ट्रपति चुनाव में मिली जीत की बधाई दी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि बाइडन के शासन में अमेरिका में लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था और अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने उप-राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनी गई भारतीय मूल की कमला हैरिस को भी उनकी जीत पर बधाई दी है।

वार्ता के दौरान दोनों ही नेता आने वाले समय में करीबी सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर सहमत हुए। दोनों ने ही एक समान हित वाले मुद्दों पर साझा प्रयास करते हुए आगे बढ़ने पर भी अपनी रजामंदी जाहिर की है। कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर भी दोनों के बीच विचार विमर्श हुआ। दोनों ही इस बात पर राजी थे कि इस वैक्‍सीन को सभी के लिए बनाया जाना चाहिए और इसकी पहुंच भी सभी तक होनी चाहिए। इसके अलावा इन दोनों के बीच हुई वार्ता में क्‍लामेट चेंज और भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में सामंजस्‍य के साथ आगे बढ़ने जैसे भी मुद्दे शामिल थे। इस वार्ता में पीएम मोदी ने बाइडन से उस वक्‍त का भी जिक्र किया जब वे वर्ष 2014 और 2016 में वो अमेरिका गए थे। इस दौरान भी पीएम मोदी और बाइडन के बीच बातचीत हुई थी। वर्ष 2016 में जब पीएम मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था उस वक्‍त बाइडन ने यूएस कांग्रेस के संयुक्‍त सत्र की अध्‍यक्षता की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.