ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस शीर्ष नेताओं की बैठक, पार्टी में मचे घमासान पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। बिहार चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। इस बीच मंगलवार शाम को पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की मदद के लिए गठित विशेष समिति की बैठक हुई, जिसमें पार्टी की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई।

कल हुई इस बैठक को लेकर, आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पार्टी के शीर्ष पैनल ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की है, जिसमें बिहार चुनाव परिणाम, जम्मू-कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद चुनाव और अन्य प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल अस्वस्थ होने के चलते मीटिंग में शामिल नहीं हो सके। वहीं, एके एंटनी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक ने मीटिंग में हिस्सा लिया।

ऐसा पहली बार है जब शीर्ष नेताओं के 6 सदस्यीय पैनल ने पार्टी बैठक की है, जिसका गठन अगस्त महीने में किया गया था। बता दें कि बिहार और अन्य राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में उठा-पटक शुरू हो गई है। कपिल सिब्बल और अन्य नेताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.