ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

धड़कन चेक करने के बहाने नर्स के भेष में आई चोर और बच्चा चुराकर ले गई, पूरी घटना CCTV में कैद

इंदौर: छोटी मुबंई कहे जाने वाले इंदौर शहर में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। जहां दो महिला चोरों ने प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बच्चा चोरी को अंजाम दिया। नवजात के परिजनों के अनुसार, नर्स का एप्रिन पहन कर एक महिला बच्चों को चैक करने के बहाने अपने साथ ले जाती है। काफी देर इंतजार के बाद जब वह वापस नहीं आई तो बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को शिकायत की। सीसीटीवी खंगालने के बाद पता चला कि नर्स के भेष में एक महिला चोर बच्चे को अपने साथ ले गई है। एक अन्य साथी महिला भी उसके साथ नजर आती है।

जानकारी के अनुसार, पंचम कि फेल निवासी रानी बियानी प्रसूति के लिए दीपावली की रात दो बजे एम वाय अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां रानी ने एक बच्चे को जन्म दिया जो कि लड़का था ।

इस दौरान एक डॉक्टर के भेष में एक लड़की आती है और बच्चे की दिल की धड़कन तेज होने का बहाना बनाकर वार्ड से बच्चे को ले जाती है। बच्चे के परिजनों के अनुसार, नवजात को तालशने के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा शुरू किया और बात मीडिया तक पहुंची।

ऐसे में अस्पताल के सीसी टीवी कैमरे देखे गए जिसमें दो महिलाएं एक मासूम को ले जाती साफ नजर आ रही है। मामले में अस्पताल प्रबन्धन ने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश भी की पर कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब परिजनों को नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने नजदीकी थाने में चोरी का मुक़दमा दर्ज करवाया और पुलिस अब सीसी टीवी के आधार पर बच्चा चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.