ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: एली गोनी ने एकसाथ 6 लोगों को किया नॉमिनेट, ऐसे पलट दिया पूरा गेम

नई दिल्ली। टीवी एक्टर, सिंगर और रेडियो जॉकी शार्दुल पंडित का ‘बिग बॉस 14’ का सफर 15 नवंबर को खत्म हो गया। बीते हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शार्दुल पंडित और रुबानी दिलैक नॉमिनेट थे, जिसके बाद लोगों के केम वोट पाने की वजह से शार्दुल घर से बेघर हो गए। शार्दुल ने हाल ही में घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, लेकिन वो ज्यादा दिन इस गेम में टिक नहीं पाए और बाहर हो गए।

अब बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के लिए जंग 10 लोगों के बीच होनी है। इसमें कौन बाज़ी मारेगा और कौन घर से विदा ले लेगा ये जानने में अभी थोड़ा वक्त है, लेकिन उससे पहले गेम आज गेम पलटने वाला है। और ये गेम पलटेंगे ऐली गोनी। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर आज के एपिसोडा का वीडियो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस ऐली को कैप्टन होने के नाते एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि बिग बॉस ऐली को ये विशेषअधिकार देते हैं कि उन्हें किन्हीं 6 लोगों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करना है। जिसके ऐली पहले कविता कौशिक का नाम लेते हैं, फिर रुबानी का नाम लेते हैं। ऐली के द्वारा नॉमिनेशन में अपना नाम सुनकर रुबीना हैरान रह जाती हैं और जैस्मिन से शिकायत करती हैं कि ऐली ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद ऐली, निक्की तंबोली का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वो कविता के साथ बैठकर उनकी बहुत बुराईयां करती हैं कि इसलिए वो निक्की को नॉमिनेट कर रहे हैं। निक्की को भी ऐली का नॉमिनेट करना पसंद नहीं आता और वो उनपर भड़क जाती हैं कहती हैं कि ऐली से ये उम्मीद नहीं थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.