ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिवाली के बाद भी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। दिवाली के अगले दिन भी बैंक लगातार कई दिन बंद रहेंगे। बता दें 15 नंवबर को रविवार को वजह से पूरे देशभर में बैंकिग कामकाज नहीं होंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को भी देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें 16 नवंबर को भैयादूज है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

आपको बता दें दिवाली के बाद भी लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 15 और 16 नवंबर को तो जाने से पहले चेक जरूर कर लें। 20 और 21 नवंबर को छठ पर्व की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28, 29 और 30 नवंबर को भी बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा 28 नवंबर को चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से देशभर के बैंक में कामकाज नहीं होगा। चौथा शनिवार बैंकों के लिए सप्ताहिक अवकाश होता है। वहीं 29 नवंबर के दिन रविवार के दिन भी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है तो इस दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग के काम को निपटाने की सलाह दी है लेकिन अगर आपको भी फिर भी कोई जरूरी काम है तो आप छुट्टी वाले दिन बैंक जाकर परेशान न हों-

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक 

  • 15 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
  • 16 नवंबर- दिवाली (बलिप्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती, विक्रम संवत् न्यू ईयर डे (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, गैंगटोक, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर)
  • 17 नवंबर- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चक्कौबा (गंगटोक, इम्फाल)
  • 18 नवंबर- छठ पूजा (गंगटोक)
  • 20 नवंबर- छठ पूजा (पटना, रांची)
  • 21 नवंबर- छठ पूजा (पटना)
  • 22 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
  • 23 नवंबर- Seng Kutsnem (शिलॉन्ग)
  • 28 नवंबर- चौथा शनिवार (सभी जगह)
  • 29 नवंबर- रविवार (सभी जगह)
  • 30 नवंबर- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा (आइजवाल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)

इन छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक RBI की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.