ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Priyanka Chopra Jonas ने शेयर किया नेटफ्लिक्स फ़िल्म वी कैन बी हीरोज़ का फ़र्स्ट लुक, जानें कब होगी रिलीज़

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फ़िल्म वी कैन बी हीरोज़ (We Can Be Heroes) का फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया में शेयर किया है। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी और प्रियंका एक दिलस्प किरदार में नज़र आएंगी। प्रियंका ने फ़र्स्ट लुक शेयर करने के साथ बताया कि यह बच्चों की फ़िल्म है।

वी कैन बी हीरोज़ नये साल पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म का निर्देशन रॉबर्ट रॉड्रिग्स ने किया है। यह बच्चों की सुपरहीरो फ़िल्म है। प्रियंका ने अपने किरदार के साथ फ़िल्म के बाक़ी कलाकारों पेड्रो पास्कल, क्रिस्टियन स्लेटर, बॉयड हॉलब्रुक और बाल कलाकार याया गोसलिन को भी इंट्रोड्यूस किया। प्रियंका ने इसके साथ लिखा- आखिरकार यह आ गया। वी कैन बी हीरोज़ का फ़र्स्ट लुक पेश कर रही हूं। इसे अद्भुत निर्देशक रॉबर्ट रॉड्रिग्स ने डायरेक्ट किया है और यह नेटफ्लिक्स पर नये साल के दिन रिलीज़ हो रही है। बच्चों की क्लासिक फ़िल्म। रॉबर्ट ने इस जॉनर की काफ़ी फ़िल्में की हैं। रॉबर्ट रॉड्रिग्स को स्पाई किड्स सीरीज़ और द एडवेंचर ऑफ़ शार्कबॉय एंड लावागर्ल के लिए जाना जाता है।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं। एक्टिंग के साथ वो फ़िल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज़ किया जा चुका है, जिसमें प्रियंका एक्टिंग के साथ एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी निभा रही हैं। यह फ़िल्म अरविंद अडिगा के इसी शीर्षक से आये नॉवल पर आधारित है। प्रियंका ने इसका ट्रेलर शेयर करके बताया था कि दिसम्बर में फ़िल्म कुछ चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज़ होगी और 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

इसके अलावा प्रियंका की अमेज़न स्टूडियो के साथ हुई डील के तहत निर्मित फ़िल्म ईविल आई अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स यह भी हैं कि प्रियंका मैट्रिक्स सीरीज़ की अगली फ़िल्म में भी काम कर रही हैं, जिसमें कीनू रीव्स लीड रोल में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.