ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इमरती ने किया 110% जीत का दावा, बोली- भोलेनाथ कमलनाथ से महिला के अपमान का बदला लेंगे

ग्वालियर: ग्वालियर की सबसे चर्चित सीट डबरा में वोटों की गिनती जारी है। डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से आगे चल रही है। इससे पहले इमरती देवी ने मंदिर में माथा टेक जीत के लिए आशिर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में इमरती देवी ने अपनी जीत पर विश्वास जताया और कहा कि पहले भी मेरे भगवान और भगवान जैसी जनता ने जीत दिलाई थी और आज भी मेरी जनता ही मुझे जीत दिलाएगी।

इतना ही नहीं इमरती देवी ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला का अपमान करने वालों को आज सजा मिलेगी। वहीं कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर जीत का सपना देख रही है। हम कमलनाथ को सपने देखने से थोड़ी रोक सकते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.