ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ का दावा, सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी, 1 घंटा रुक जाइये सारी, सब क्लीयर हो जाएगा

भोपाल: मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को 28 सीटों पर हुए उपचुनाव का काउंटिंग जारी है। पहले राउंड की गिनती में ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में आ रही है जबकि कांग्रेस पीछे चल रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ का कहना है कि एक घंटे रुक जाइए, सब क्लीयर हो जाएगा। कमलनाथ के बयान से साफ झलक रहा है कि वह जीत के आश्वस्त नजर आ रहे है और उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सत्ता में दोबारा वापसी करेगी।

दरअसल, पहले राउंड के रुझानों में भले ही कांग्रेस पिछड़ रही है। लेकिन पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पीसीसी कार्यालय कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए मोर्चा संभाल लिया है। वे यहां लगातार बूथ कार्यकर्ताओं, विधानसभा प्रभारिया, नेताओं और विधायकों से अपडेट ले रहे है। इससे पहले उन्होंने कमला पार्क स्थित कमलेश्वर संकटमोचन हनुमान मंदिर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सीधा पीसीसी दफ्तर पहुंचे और मीडिया के सामने जीत का दावा किया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश और मेरे लिए बड़ा दिन है। आज झूठ और सच का फैसला होगा । गड़बड़ी का पूरा प्रयास हो रहा है, पैसों का शराब का हर तरीके से कोशिश हुई है, लेकिन मुझे चिंता नहीं है, मुझे जनता पर पूरा भरोसा है, कांग्रेस दोबारा से भारी मतों से विजयी होगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। नाथ ने आगे कहा कि एक घंटे रुक जाइए, सब क्लीयर हो जाएगा कौन जीत रहा है और किसकी हार हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.