ब्रेकिंग
दिल्ली सीमा पर डटे किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- बात करके पूरा हो सकता है मकसद UP के अगले विधानसभा चुनाव में ओवैसी-केजरीवाल बिगाड़ सकते हैं विपक्ष का गणित सावधान! CM योगी का बदला मिजाज, अब कार से करेंगे किसी भी जिले का औचक निरीक्षण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं चलाने पर भड़की प्रियंका गांधी पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की संत बाबा राम सिंह की मौत पर कमलनाथ बोले- पता नहीं मोदी सरकार नींद से कब जागेगी गृह मंत्री के विरोध में उतरे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे गिरफ्तार, फर्जी नक्सली मुठभेड़ को लेकर तनाव मोबाइल लूटने आए बदमाश को मेडिकल की छात्रा ने बड़ी बहादुरी से पकड़ा कांग्रेस बोलीं- जुबान पर आ ही गया सच, कमलनाथ सरकार गिराने में देश के PM का ही हाथ EC का कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप

मरवाही में मतों की गिनती जारी, चौथे राउंड के बाद कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव 9746 वोटों से आगे

मरवाही: छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव  भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 9746 वोटों से आगे हैं। बता दें कि मरवाही सीट के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मरवाही विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो हुआ कि बिना जोगी के यहां पर मतदान हुए। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु से रिक्त हुए मरवाही विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

उम्मीदवार पार्टी नतीजें
डॉ. गंभीर सिंह भाजपा पीछे
डॉ. केके ध्रुव कांग्रेस आगे
उर्मिला मार्को राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी पीछे
रितु पेन्द्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पीछे
पुष्पा कोर्चे अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया पीछे
वीर सिंह नागेष भारतीय ट्राइबल पार्टी पीछे
लक्ष्मण पोर्ते भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी पीछे
सोनमति सलाम निर्दलीय पीछे

  • चौथे राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के के ध्रुव बीजेपी के गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 8215, कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 17961
  • तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को महज 6534 वोट मिले हैं।
  • दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं।
  • ईवीएम से वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी गंभीर सिंह से 1760 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 4135 और भाजपा उम्मीदवार को 2375 वोट मिले हैं।
  • पहले राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव आगे चल रहे हैं। उन्हें 74 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 17 वोट मिले।

मरवाही में कुल मतदाता 1.90 लाख से ज्यादा हैं। वहीं इस विधानसभा में कुल 286 मतदान केंद्र हैं। मरवाही में कुल पुरुष मतदाता 93 हजार 733 हैं। वहीं महिला मतदाता 97 हजार 267 हैं। बात की जाए थर्ड जेंडर की तो यहां पर कुल 4 मतदाता थर्ड जेंडर हैं, यहां मुख्य मतदान केंद्रों की संख्या 237 है। वहीं 49 सहायक मतदान केंद्र हैं।

बता दें कि अमित जोगी और उनकी पत्नी का जाति का हवाला देकर नामांकन निरस्त कर दिया गया, जिसके चलते वे इस सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ सके। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के केके ध्रुव और बीजेपी के डॉक्टर गंभीर सिंह के मध्य होने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाली मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वर्ष 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास ही रही और उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.