ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Diwali 2020: दिल्ली में इस बार मनेगी स्वदेशी दीपावली, चीन के सामानों का होगा 100 फीसद बहिष्कार

नई दिल्ली। दिवाली की रोशनी सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरे, इसे लेकर इस बार स्वदेशी दिवाली मनाने की कई लोग तैयारी कर रहे हैं। नाम के ही अनुरूप स्वदेशी दिवाली में ऐसी किसी वस्तु का इस्तेमाल नहीं करने का लोग संकल्प ले रहे हैं, जो विदेश से आयात किया गया हो। अच्छी बात यह है कि लोग स्वयं संकल्प लेने के साथ साथ दूसरों से भी स्वदेशी दिवाली मनाने का आग्रह कर रहे हैं।

द्वारका निवासी राकेश कुमार बताते हैं कि रोशनी बिखेरने वाली लड़ियां हों या सजावटी सामान, इस बार सभी स्वदेशी उत्पाद का ही इस्तेमाल होगा। मिठाइयों की बात करें तो पिछले कई वर्षों से मिठाइयों की जगह चॉकलेट देने का प्रचलन बढ़ा था। लोग विदेशी ब्रांड के चॉकलेट लोग को बतौर उपहार देते थे। लेकिन इस बार हमारा जोर मिठाइयों पर है। उत्तम नगर निवासी राम सिंह बताते हैं कि मिट्टी के दीये का इस्तेमाल धीरे धीरे कम हो रहा है। लेकिन इस बार हमलोग रोशनी के लिए मिट्टी के दीये का ही इस्तेमाल करेंगे। ऐसा करने का उद्देश्य न सिर्फ स्वदेशी को बढ़ावा देना है बल्कि दिवाली की खुशियों को भी कुंभकार भाईयों से साझा भी करना है। बिजली की लड़ियों के बढ़ रहे इस्तेमाल ने दीये के इस्तेमाल को धीरे धीरे कम कर दिया था। लेकिन यदि हम दीये के इस्तेमाल पर थोड़ा ध्यान दें तो कुंभकारी व्यवस्था में काफी जान आ सकती है।

पिछले करीब एक दशक से दिवाली पर विदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल का चलन बढ़ा है। जाहिर सी बात है कि हमने देशी वस्तुओं का इस्तेमाल रोककर ही विदेशी वस्तुओं के चलन को बढ़ावा दिया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम इस बार स्वदेशी दिवाली अपनाने के लिए लोग से आग्रह कर रहे हैं।

पर्व त्योहार ही नहीं दैनिक जीवन में भी लोग को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर देना चाहिए। इस बार की दिवाली पूर्ण रूप में स्वदेशी दिवाली के रूप में मनाने का मैंने संकल्प लिया है। अच्छी बात यह है कि इस तरह के संकल्प और भी लोग ले रहे हैं। 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.