ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर को जान से मारने की धमकी देने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को इंटरनेट मीडिया पर धमकी देने वाले 28 वर्षीय जावेद अख्तर को भोपाल की साइबर सेल की टीम ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर जिले के रेंगाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। टीम उसे कोर्ट में पेश कर अपने साथ भोपाल ले गई है। आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपित जावेद अख्तर मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। पिछले कुछ वर्ष से संबलपुर जिले के रेंगाली क्षेत्र में रहकर फेब्रिकेशन का काम करता था।

भोपाल साइबर सेल के एएसपी संदेश जैन के अनुसार, कुछ दिनों पहले इकबाल मैदान में विधायक आरिफ मसूद ने फ्रांस में हजरत मोहम्मद के एक कार्टून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रोटेम स्पीकर ने इसकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर शेयर की थी। इस पर जावेद अख्तर ने खराब अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। विधानसभा के सुरक्षा संचालक ने पुलिस महानिदेशक से प्रोटेम स्पीकर की सुरक्षा के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद धमकी देने वाले की तलाश का जिम्मा साइबर सेल को सौंपा गया।

जांच पड़ताल के दौरान जावेद अख्तर के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने संबलपुर जिले के रेंगाली इलाके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी रेंगाली क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की पुलिस लड़के के वेश में रहने वाली एक युवती को डबल मर्डर केस में गिरफ्तार कर साथ ले गई थी।

बता दें कि इससे पहले तीन महीने पहले मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी का अंत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत के साथ होगा। बता दें कि राम मंदिर के लिए ‘भूमि-पूजन’ से पहले उन्होंने यह बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भगवान राम ने मानव जाति के कल्याण के लिए और उस समय राक्षसों को मारने के लिए पुनर्जन्म लिया था। राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही COVID महामारी का विनाश भी शुरू हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.