ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Pooja Bedi ने किया मिलिंद सोमन को सपोर्ट, बोलीं-‘अगर न्यूडिटी अपराध है तो नागा बाबाओं को भी अरेस्ट किया जाना चाहिए’

नई दिल्ली। अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाले एक्टर मिलिंग सोमन इस वक्त अपनी एक फोटो के लेकर खबरों में हैं। मिलिंद ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर गोवा के बीच से अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो न्यूड नज़र आ रहे थे। इस फोटो में मिलिंग गोवा बीच पर न्यूड रनिंग करते नज़र आ रहे थे। मिलिंद की ये फोटो उसी दिन से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ग्रुप एक्टर की इस फोटो की तारीफ कर रहा है तो वहीं दूसरा ग्रुप एक्टर की इस फोटो को अश्लील बताकर उन्हें ट्रोल कर रहा है। कुछ बॉलीवुड कलाकार भी मिलिंद की न्यूड फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब एक्ट्रेस पूजा बेदी ने इस पर रिएक्ट किया है।

पूजा ने मिलिंद सोमन का सपोर्ट किया है, एक्ट्रेस का मानना है कि इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है अगर न्यूडिटी क्राइम है तो नागा बाबओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पूजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मिलिंद सोमन की इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता उन लोगों की सोच में है जो कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। इनका जुर्म है कि ये बहुत अच्छे लग रहे हैं, फेमस हैं और इन्होंने एक बेंच मार्क सेट कर रखा है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सारे नागा बाबओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिर्फ राख को लपेट लेना इसे किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं बनाता’।

मिलिंद के खिलाफ दर्ज हुई FIR

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मॉडल-एक्टर-फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 (अश्लील एक्टर और सॉन्ग) और सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री पोस्ट करने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया है। एक्टर के खिलाफ उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने गोवा बीच पर न्यूड फोटो शेयर की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.