ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस नेता की पत्नी के निवेदन पर बिग-B ने जारी किया वीडियो, जानिए क्या है इसकी खासियत

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई व चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह तक अपनी शुभकामनायें का वीडियो संदेश के जरिए भेजी हैं। अभिनेता ने लक्ष्मण सिंह को भेजे संदेश में कहा कि उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी रूबीना सिंह (लक्ष्मण सिंह की पत्नि) से मिली। वीडियो संदेश में अमिताभ बच्चन ने लक्ष्मण सिंह को बताया कि वह ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों। बच्चन ने बताया कि रूबीना सिंह ने उन्हें वह कविता भी भेजी है, जो कोरोना संक्रमित रहते हुए लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट की है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि लक्ष्मण सिंह के साथ लाखों दुआयें हैं और वह खुद भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से कर रहे हैं। बता दें कि चांचौड़ा विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह कोरोना संक्रमित हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना करने वालों में अभिनेता और देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो गई हैं।

क्षेत्र के लोग भी लक्ष्मण सिंह के जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के वीडियो को विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया है और लिखा है “धन्यवाद,अमितजी आपकी प्रार्थना से लाखों मरीज ठीक हुए हैं,मैं भी अवश्य ठीक हो जाऊंगा।आप सब भी स्वस्थ रहें,यही प्रभु से कामना है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.