ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में मनी दिवाली, Sensex और Nifty अबतक के शीर्ष स्‍तर पर, ICICI Bank और Bharti Airtel में उछाल

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार अब तक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 503.93 अंक ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.85 अंकों की तेजी के साथ 12399.40 पर खुला। पिछले कारोबरी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 143.25 अंक की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज के प्रमुख शेयरों में विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया और श्री सीमेंट की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सबीई और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में 

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और ऑटो शामिल हैं।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर

बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो आज आईसीआईसीआई बैंक और बीपीसीएल के शेयर 3-3 फीसद से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयरों में भी 2-2 फीसद तेजी है। हालांकि, कोल इंडिया और अदानी पोर्ट के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी बैंक

पिछले कारोबारी दिन दुनियाभर के शेयर बाजारों में हल्की गिरावट रही। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 66.78 अंक नीचे 28,323.40 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 3,509.44 पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 13.28 अंक ऊपर 12,091.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गत सप्ताहांत बाजार में 4,869.87 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 2.66 प्रतिशत बढ़कर 40.50 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.