ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिविल अस्पताल में 5 दिन के बच्चे की मौत, भड़के परिवार ने गेट को ताला जड़ लगाया धरना

खन्ना: खन्ना के सिविल अस्पताल में 5 दिनों के बच्चे की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद भड़के परिवार वालों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते मेन गेट बंद कर धरना लगा दिया। जानकारी देते पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कि उसने अपनी पत्नी गगनदीप कौर को खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसको ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ था।

आज सुबह पांच दिनों बाद खन्ना के सिविल अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई, जिस कारण भड़के पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल के मुख्य दरवाज़े को ताला लगा दिया और धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स ने अपने कानों में ईयरफोन लगाऐ हुए थे, जबकि उनका बच्चा बहुत गंभीर हालत में था परन्तु उनकी अस्पताल में कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंधी जब अस्पताल के सर्जन डा. मनिंदर भसीन से बात की तो उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत मां की तरफ से दूध पिलाने के बाद दूध बच्चे के फेफड़ों में जाने के कारण हुई है। यदि फिर भी पारिवारिक सदस्यों को कुछ लापरवाही लगती है तो वह बच्चे का पोस्टमार्टम करवा जांच करवा सकते हैं।

इस मौके पर थाना सीटी के एसएचओ लाभ सिंह के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद जो भी आरोपी पाया गया, उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.