ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Rajkummar Rao ने इस मामले में अक्षय कुमार को पछाड़ा, वजह जानकार रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के हिट एंड फिट स्टार्स की लिस्ट में गिने में जाते हैंं। अक्षय अपने काम को लेकर हमेशा ही काफी गंभीर रहते हैं। वहीं अक्षय साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनका एक के बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग के चलते शेड्यूल काफी टाइट रहता है। उनकी साल में कम से कम 4 से 5 फिल्में रिलीज होती ही हैं। वहीं कोरोना काल की वजह से उनकी इस साल कई फिल्में रिलीज होने से टल गईं। वहीं अब उनकी कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। आपको बता दें कि अक्षय की एक के बाद एक 7 फिल्में आने वाले दिनों में आपके मनोरंजन के लिए तैयार हैं। लेकिन एक और एक्टर है जिसने अक्षय को भी फिल्मों के नंबर के मामने के मामले में पछाड़ दिया है। ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर राजकुमार राव हैं।

राजकुमार राव ने अक्षय कुमार को फिल्मों में काम करने को लेकर पीछे छोड़ दिया है। जहां इस साल खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, ‘लक्ष्मी’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्में कतार में हैं। तो वहीं राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी अक्षय की लिस्ट से ज्यादा है। आने वाले साल में राजकुमार राव कि 8 फिल्में रिलीज होने के कतार में लगी हुई है।

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में राजकुमार राव की फिल्म ‘लूडो’ रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा ‘छलांग’, ‘बधाई हो’ के दूसरा पार्ट ‘बधाई दो’, ‘हम दो हमारे दो’, ‘न्यूटन’, ‘रूही अफसाना’, जिसका पहले नाम ‘रूही आफ्जा’ था में भी दिखाई देंगे। वहीं ‘द व्हाइट टाइगर’ में भी राजकुमार राव देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.