ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी महिला, मौके पर ही हुई मौत

इंदौर: इंदौर में एक महिला को सेल्फी का शौक महंगा पड़ गया। करवा चौथ के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ पिकनिक के लिए गई महिला सेल्फी लेते वक्त 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के दौरान महिला के शरीर पर कई गम्भीर चोट आई जिससे वह घायल होकर अपनी जान गंवा बैठी और उसकी मौत हो गई।

दरअसल, इंदौर की महू तहसील में आज एक ह्रदयविदारक हादसा हो गया जिसमें एक महिला की जान चली गई। जानकारी के मृतक महिला इंदौर के बिचौली मर्दाना की रहने वाली है। वह अपने पति व डेढ साल के बच्चे के साथ महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ख्यात पर्यटन स्थल जाम गेट पर करवा चौथ के दूसरे दिन घूमने गई थी।

जहां शहर से 35 किलोमीटर दूर जाम गेट के पास सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसके शरीर पर कई गम्भीर चोटे आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

वही घटना की जानकारी दोपहर तक पुलिस को नहीं मिल पाई थी जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को हाई चौक पर लाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला का नाम नीतू है और वह इंदौर से जाम गेट अपने पति के साथ घूमने आई थी इनके साथ डेढ़ साल का एक बच्चा भी था। फिलहाल, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद महू सहित इंदौर में सनसनी फैल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.