ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुश्‍मन को कहीं भी धूल चटा सकेगी भारतीय सेना, आसमान से जमीन पर टैंक उतारने की तैयारी

आगरा। दुश्मनों को धूल चटाने और दुनिया में देश का डंका बजाने के लिए आत्मनिर्भर भारत नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास संस्थापन (एडीआरडीई) साकार करने में जुटा है। समतल मैदान हो या फिर रेतीला और दुर्गम क्षेत्र। ऐसे क्षेत्रों में अब आसानी से टैंक/बीएमपी को उतारा जा सकेगा। टैंक को जमीन पर उतारने के लिए हैवी ड्राप सिस्टम (16 टन वजन तक) विकसित किया जा रहा है। इसके कई सफल ट्रायल हो चुके हैं।

एडीआरडीई ने दस साल पूर्व हैवी ड्राप सिस्टम (तीन टन वजन तक) विकसित किया था। वर्तमान में सेना में इसका प्रयोग किया जा रहा है। डेढ़ साल पूर्व हैवी ड्राप सिस्टम (सात टन वजन तक) पर काम शुरू हुआ। हाल ही में मलपुरा ड्रापिंग जोन में सिस्टम का सफल ट्रायल किया गया। इन सब के बीच एडीआरडीई एक और हैवी ड्राप सिस्टम (16 टन वजन तक) बना रहा है। अब तक इसके कई सफल ट्रायल हो चुके हैं।

ये है हैवी ड्राप सिस्टम

तीन से पांच पैराशूट का गुच्छा होता है। जिसके साथ टैंक/बीएमपी को बांध दिया जाता है। आइएल-76 से चार हजार मीटर की ऊंचाई से ड्राप कर दिया जाता है।

स्वदेशी मैटेरियल का इस्तेमाल

एडीआरडीई ने हैवी ड्राप सिस्टम को विकसित करने में स्वदेशी मैटेरियल का इस्तेमाल किया है। इसमें उन्नत किस्म की नायलान सहित अन्य मैटेरियल शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.