ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जदयू प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता के वाहन पर हमला, लोजपा प्रत्याशी के पति पर प्राथमिकी

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के 29-रुन्नीसैदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा के चुनाव अभिकर्ता के वाहन पर मंगलवार को मतदान के दौरान हमला हुआ। हमलावरों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक एवं अन्य के साथ मारपीट की। चुनाव अभिकर्ता भूपेंद्र नारायण सिंह रुन्नीसैदपुर के उप प्रमुख भी हैं। अभिकर्ता ने कहा कि हमलावरों के डर से उन्होंने एक घर में छुपकर अपनी जान बचाई। रुन्नीसैदपुर के बगाही गांव में यह घटना हुई। अभिकर्ता का कहना है कि तब वे मतदान का जायजा लेने क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस मामले में स्कॉर्पियो चालक टुल्लू कुमार के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्जकी गई है। प्राथमिकी में 30 से 40 अज्ञात हमलावरों के अलावा लोजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक गुड्डी देवी के पति राजेश चौधरी

को नामजद किया गया है। दूसरी ओर, हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार तिवारी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। उधर, प्रत्याशी व उनके पति ने कहा कि हार से बौखलाहट में इस घटना की साजिश रचकर बदनाम करने करने की कोशिश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.