ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

काजल ने कोरोना काल में क्यों की गौतम किचलू से शादी, ख़ुद बताई वजह

नई दिल्ली। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अब मिसेज़ किचलू बन गई हैं। 30 अक्टूबर को काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी कर ली। मुंबई के ताज महल पैलेस में दोनों ने साथ फेरे लिए। काजल की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस बात से थोड़ा हैरान हैं कि काजल ने कोरोना काल के दौरान अचानक शादी करने का फैसला क्यों किया। अब इस बारे में एक्ट्रेस ने ख़ुद बताया है कि उन्होंने अचानक ये शादी करने फैसला क्यों किया।

वोग को दिए इंटरव्यू में काजल ने अपनी शादी और गोतम संग लव स्टोरी पर खुलकर बात की है। काजल ने बताया, ‘गौतम और मैंने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया, हम लोग 7 साल से दोस्त हैं। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती और गहरी होती गई और हम दोनों एक दूसरी ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा बन गए। हम बहुत मिला करते थे। फिर चाहें वो कोई सोशल पार्टी हो या फिर कोई प्रोफेशनल मीटिंग हम हमेशा साथ होते थे। लॉकडाउन के दौरान हम कई हफ्तों तक एक दूसरे से मिल नहीं पाए, एक दूसरे को देख नहीं पाए। कई बार तो हम मास्क लगाकर ग्रोसरी स्टोर पर मिला करते थे। इस दौरान हमें ये एहसास हुआ कि हम साथ रहना चाहते हैं’।

गौतम के प्रपोज़ल के बारे में बात करते हुए काजल ने बताया, ‘शुक्र है गौतम बिल्कुल फिल्मी नहीं है, क्योंकि ये सब तो मैं अपनी फिल्मों में बहुत कर चुकी हूं। इसलिए गौतम ने किसी ताम झाम के साथ मुझे प्रपोज़ नहीं किया, हमारे बीच एक इमोशनल बातचीत हुई। उनकी फीलिंग्स में बहुत सच्चाई थी और जिस तरह उन्होंने मुझे कहा कि वो मेरे साथ भविष्य बिताना चाहते हैं, तो इससे ज्यादा मैं और श्योर नहीं हो सकती थी अपनी ज़िंदगी गौतम के साथ बिताने के लिए’।

इसके बाद अप्रेल में गौतम ने काजल के माता-पिता से मुलाकात की, दो महीने के अंदर दोनों ने घर पर ही सगाई कर ली और इसके बाद शादी। काजल ने बताया था कि मनीष मल्होत्रा ने ऐसे वक्त पर मेरे लिए अपना स्टोर खोला और अपने कारीगरों को काम पर बुलाकर मेरे लिए वेडिंग साड़ी बनवाई जब सब कुछ बंद था। शादी की सारी तैयारियां ज़ूम और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए की गईं थीं’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.