ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों भी गिरावट; जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:37 बजे दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 147 रुपये यानी 0.29 फीसद की गिरावट के साथ 50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 51,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 202 रुपये यानी 0.39 फीसद की भाव कमी के साथ 51,014 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सोमवार को फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 51,216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

इसी तरह दिसंबर, 2020 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 61,947 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 62,007 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 64 रुपये यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 63,539 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले सोमवार को मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 63,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 0.60 डॉलर यानी 0.03 फीसद की तेजी के साथ 1,893.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.10 डॉलर यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 1,892.38 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.04 डॉलर यानी 0.15 फीसद की तेजी के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.