ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी; जानें क्या चल रहे हैं भाव

नई दिल्ली। वायदा बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:35 बजे चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 39 रुपये यानी 0.08 फीसद की गिरावट के साथ 50,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह फरवरी, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 34 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का मूल्य 50,804 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:37 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 749 रुपये यानी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 61,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 770 रुपये यानी 1.23 फीसद की बढ़त के साथ 63,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 4.30 डॉलर यानी 0.23 फीसद की तेजी के साथ 1,884.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 3.51 डॉलर यानी 0.19 फीसद की बढ़त के साथ 1,882.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.31 डॉलर यानी 1.33 फीसद की बढ़त के साथ 23.96 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.62 फीसद की तेजी के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.