ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लव जेहाद के खिलाफ CM योगी का फैसला सराहनीय कदम: वसीम रिजवी

लखनऊ: लव जिहाद को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत दिनों के बाद समाज ने समझा है कि लव जिहाद क्या है। ये कट्टरपंथी मुसलमान नौजवानों लड़कों की सोची समझी साजिश है। जो सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य जरियों से बहुत सालों से चल रही है। किसी हिंदु लड़की से धोखा देकर शादी करना फिर उनके मोहब्बत के जज्बातों से खेलना फिर उनको मुसलमान बना लेना। इसको कट्टरपंथी मुसलमान सवाब समझते हैं। अगर मोहब्बत दोनों तरफ से है तो खाली लड़कियों को ही क्यों अपना धर्म बदलना पड़ता है। मैंने तो कभी नहीं सुना कि कोई लड़का किसी हिंदु लड़की की मोहब्बत में हिंदु बन गया हो। ये विचारों और धर्म की हत्या है। इसपर कानून लाना बेहद जरूरी है।’’

रिजवी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी जी ने जो कानून लाने की बात कही है वह वह सरकार का सराहनीय कदम है। मैं योगी जी के बात से सहमत हूँ। ऐसा कानून पूरे हिंदुस्तान में बनना चाहिए ताकि किसी के साथ कोई जुल्म और ज्यादती मोहब्बत और जिहाद के नाम पर न हो सके।’’

क्या कहा था योगी ने? 
बीते दिनों योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का हनवाला देते हुए कहा था कि शादी विवाह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है। सरकार ने फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्ती से रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नाम छिपाकर बहु-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहींतो ‘राम नाम सत्य है’ की अंतिम यात्रा निकलने वाली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.