ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 723 नए मामले, सात लोगों की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 723 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,72,082 हो गई।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,958 हो गयी।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से राजगढ़ में दो और भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, होशंगाबाद एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 682 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 481, उज्जैन में 97, सागर में 124, जबलपुर में 203 एवं ग्वालियर में 162 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 220 नये मामले भोपाल जिले में आये, जबकि इंदौर में 77, जबलपुर में 34 एवं ग्वालियर में 36 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,72,082 संक्रमितों में से अब तक 1,60,586 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,538 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 1,107 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.