ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के कांता प्रसाद को देश-दुनिया में मशहूर करने वाले गौरव पर लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली।  जिस शख्स की वजह से दक्षिण दिल्ली का ‘बाबा का ढाबा’ देश-दुनिया में चर्चा में आया था, वह खुद गंभीर आरोपों को घेरे में आ गया है। यूट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) पर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में चर्चित भोजनालय ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) के नाम पर गलत ढंग से फंड जुटाने का आरोप लगा है। इस बाबत ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया जा है कि शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस इस पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बना रही है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने कहा है कि गौरव वासन ने उनका वीडियो शूट किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट किया और सोशल मीडिया पर जनता को उन्हें पैसे देने की अपील की। अब कांता प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गौरव वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार और दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल फोन नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए। इसके बाद शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी दिए किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की। वहीं, गौरव वासन ने कांता प्रसाद के आरोपों पर सफाई दी है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं है। इतना ही नहीं, गौरव ने इस बाबत अपना बैंक खाता भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कांता प्रसाद को 2 लाख रुपये का चेक दिया था गौरव वासन ने

ढाबा संचालक कांता प्रसाद ने बताया कि उनके पास कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और इंग्लैंड जैसे देशों से लोगों के फोन आए थे। लोगों ने आर्थिक मदद के लिए पूछा था और कई ने मदद भी की थी। उन्होंने कहा कि गौरव वासन ने उन्हें 2 लाख रुपये का चेक दिया था। हालांकि किसने, कितनी रकम दी है, इसका हिसाब-किताब उनके पास नहीं है। पैसे गौरव वासन और उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट में आते थे। इस रकम विवाद के बाद एक दूसरे यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने बाबा से संपर्क किया और उनसे बातचीत कर गौरव वासन से मदद में मिली राशि का पूरा हिसाब मांगा है। वहीं, आरोपों के बीच कांता प्रसाद और यू-ट्यूबर गौरव ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। गौरव वासन ने सफाई में फेसबुक अकाउंट पर बैंक स्टेटमेंट जारी कर मदद के नाम पर मिली रकम का लेखा-जोखा दिया है।

यहां पर बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ही कुछ दिन पहले बुजुर्ग कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की बदहाली का वीडियो बनाया था। इसके बाद फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हैशटैग बाबा का ढाबा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। यह वीडियो देखने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर समेत तमाम हस्तियों ने अपील करते हुए ट्वीट किया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती भी मदद के लिए पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.