ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी खर्च के आंकड़े जारी, कांग्रेस की तुलना में भाजपा उम्मीदवार आगे

ग्वालियर। मध्य प्रदेश उपचुनाव में प्रचार के दौरान खर्च करने में कांग्रेस की तुलना में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। शनिवार तक महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है। सबसे कम उन्हें चुनौती दे रहे कांग्रेस के सुरेश राजे ने। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा भी खर्च में पीछे दिख रहे हैं। प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान किए खर्च की राशि की गणना कर आंकड़े जारी किए हैं।

19 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे तीनों विधानसभा सीटों पर 35 उम्मीदवारों के मैदान में रहने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव प्रचार में किए जा रहे खर्च पर भी निगरानी शुरू कर दी। 35 उम्मीदवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर अब तक किए खर्च की प्रविष्टियां मांगी थी। 35 में से 31 उम्मीदवारों ने जानकारी पेश कर दी। संयुक्त संचालक व कोष एवं लेखा ने खर्च की गणना की। इसमे मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार पैसा खर्च करने में आगे हैं तो कांग्रेस के उम्मीदवार पीछे

11 दिन में प्रचार के दौरान इतना पैसा खर्च किया गया

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र

–  भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर: खर्च 14.45 लाख

– कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा: खर्च 11.93 लाख

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र

– भाजपा उम्मीदवार मुन्नालाल गोयल: खर्च 16.49

– कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिकरवार: खर्च 12.48 लाख

डबरा विधानसभा क्षेत्र

–  भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी: खर्च 18.63 लाख

– कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे: खर्च 11.02 लाख

प्रचार नहीं कर पाएंगी इमरती देवी

शिवराज सरकार में मंत्री और ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रचार नहीं कर पाएंगी। चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उन पर एक दिन के लिए रैली, सभा, रोड शो और साक्षात्कार पर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, चुनाव आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी कि इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके परिवार के प्रति अपशब्दों का उपयोग कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.