ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित इन राज्यों का स्थापना दिवस, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज यानी 1 नवंबर को देश के 6 राज्यों का स्थापना दिवस है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल शामिल है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। पीएम ने अपने ट्वीट में सभी राज्यों के नाम अलग-अलग लिखकर बधाई दी है।

हरियाणा के लोगों को दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखने वाले हरियाणा के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। समृद्धि और प्रगति का प्रतीक यह प्रदेश उन्नति के नए-नए कीर्तिमान बनाता रहे।

छत्तीसगढ़ को दी बधाई, कहा- समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे

इसके साथ ही पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं देते हुए लिखा,’ मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नती और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।

मध्य प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कर रहा प्रगित- पीएम मोदी

इसके बाद मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखते हुए कहा कि राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शानदार प्रगति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में जबरदस्त योगदान दे रहा है।

एम वेंकैया नायडू ने भी दी बधाई

उधर, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों को दी बधाई

वहीं केरल के वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने रविवार को राज्य के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर केरल के लोगों की कामना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बरकरार रखते हुए दक्षिणी राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.