ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: नेपोटिज़्म को लेकर राहुल वैद्य पर भड़के सलमान खान, जानें- क्या कहा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद से सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक नेपोटिज़्म पर नई बहस ने जन्म लिया है। अब ये मुद्दा सोशल मीडिया के बाद टीवी जगत के फेमस शो बिग बॉस के घर में भी पहुंच गया है। दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पर नेपोटिज्म को लेकर कमेंट करते दिखे थे। इसके बाद यह मुद्दा वीकेंड के वार में भी भड़कता हुआ दिखाई दिया।

कलर्स की ओर से ‘वीकेंड का वार’ का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि सलमान खान नेपोटिज़्म को लेकर बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान नेपोटिज़्म को लेकर राहुल वैद्य सुना रहे हैं और कई सवाल पूछ रहे हैं। सलमान खान का कहना है कि अगर कोई माता-पिता अपने बेटे के लिए कुछ करते हैं तो यह नेपोटिज़्म है क्या? साथ ही सलमान लगातार नेपोटिज़्म को लेकर राहुल की क्लास लगा रहे हैं और वो चुपचाप सलमान की बातें सुन रहे हैं।

यह पूरा वीडियो वीकेंड का वार के प्रसारण के वक्त देखा जा सकता है कि आखिर सलमान इतना क्यों भड़क गए। साथ ही वो नेपोटिज़्म को लेकर क्या-क्या बोले रहे हैं। साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि बिग बॉस वह प्लेटफॉर्म नहीं है, जहां नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की जाए। कई और वीडियो में भी दिख रहा है कि सलमान, जान सानू से पूछते हैं कि आपके पिता ने आपको कितने जगह रिकमेंड किया है?

प्रोमो से लग रहा है कि इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार आने वाला है और हर कोई इसे पसंद करने वाला है। बताया जा रहा है कि शो के होस्ट सलमान खान राहुल वैद्य के साथ ही जैस्मीन भसीन और रुबीना दिलैक की भी क्लास लगाते नज़र आएंगे। अब देखना है कि बिग बॉस की कहानी अब किस तरह मुड़ती है…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.