ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

EC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, तन्खा बोले- चुनाव आयोग दबाव में कर रहा काम

इंदौर: पूर्व सीएम कमलनाथ को स्टार प्रचारक की सूची से हटाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं का गुस्सा चर्म पर हैं। चुनाव आयोग के इस एक्शन के खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने चुनाव आयोग के इस फैसले को भेदभाव भरा बताया है और कहा हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे है, फ्रीडम ऑफ स्पीच और एक्सप्रेशन को लेकर मुद्दे रखे हैं। स्टार प्रचारक कौन होगा ये पार्टी तय करती है, इलेक्शन कमीशन उसमे निर्णय नहीं ले सकता। बीजेपी के लीडर ने कौन कौन सी बाते कही है वो पिटीशन में डाली जा रही है। कमलनाथ की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल और विवेक तंखा अपीलकर्ता होंगे।

मीडिया से बातचीत के दौरान विवेक तन्खा ने चुनाव आयोग के इस फैसले को बीजेपी की बौखलाहट का प्रतीक बताया और कहा कि इमरती देवी की शिकायत पर 48 घंटे का नोटिस दिया गया था और उस पर जवाब भी दे दिया गया था, लेकिन इस बात पर कोई नोटिस नहीं दिया गया। शुक्रवार शाम को ही ऑर्डर क्यों दिया गया, कमलनाथ जी को रोकने की यह बीजेपी की साजिश है। आज हर हाल में पिटीशन दाखिल होगा, जो कमलनाथ जी को आदेश दिया गया है वो आयोग का अधिकार क्षेत्र नहीं है।

विवेक तन्खा ने आगे कहा कि उपचुनाव में बीजेपी के लोग बोल रहे है कि ये कांग्रेस की तरफ झुकाव है, कल का जो ऑर्डर है वो बीजेपी की बोखलाहट का प्रतीक है। पिटीशन पर जल्द बहस होने की मांग रखेंगे, कमलनाथ जी अपने दूसरे स्टार प्रचारकों के साथ प्रचार पर आएंगे। इलेक्शन कमीशन पर दबाव को लेकर बोले अब सुप्रीम कोर्ट को गाइड लाइन देना चाहिए, जिससे कि चुनाव कैसे हो पता चले, चुनाव एक प्रकार से फेस्टिवल है। चंबल से जो खबरें आ रही है वो एक तरफा चुनाव की खबरें आ रही है। जब जब चुनाव में दबाव डाला गया है तब पब्लिक ने जवाब दिया है, हमें मध्यप्रदेश की जनता पर भरोसा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.