ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मदरसों पर विवादित बयान को लेकर उषा ठाकुर को EC का नोटिस

भोपाल: मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मदरसों पर आपत्तिजनक बयान को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इस बयान पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग ने उषा ठाकुर को जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। इसके अलावा विवादित बयानबाजी को लेकर मोहन यादव और गिर्राज दंडोतिया पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती बरतते हुए पाबंदी लगाई है।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसों में जिस तरह की शिक्षा दी जाती है, उस हिसाब से वहां कट्टरवाद फैलता है और आतंकवादी बनते हैं। क्यों न देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए और राष्ट्रहित के लिए मदरसों को बंद कर दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मदरसों को दिया जाने वाला सरकारी ग्रांट बंद कर दिया जाना चाहिए।

उषा ठाकुर ने आगे कहा था कि वक्फ बोर्ड तो अपने आप में खुद ही एक सक्षम संस्था है। यदि कोई व्यक्ति निजी तौर पर मदरसों में मदद करना चाहता है तो वह कर सकता है, लेकिन खून पसीने की गाढ़ी कमाई को हम जाया नहीं होने देंगे। मदरसों में दिए जाने वाले पैसों को हम विकास के कामों में लगाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.