ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूजन के बाद अखंड वाल्मीकि रामायण का कर रहे हैं पाठ

चित्रकूट।  महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में पहली बार सीएम शुक्रवार को पहुंचे। हैलीपैड  पर राज्यमंत्री समेत नेताओ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर एक बजकर 54 मिनट पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर पहुंचे। हेलीपैड पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे कार के जरिए असावर मंदिर पहुंचे। मंदिर मां असावरी माता के दर्शन कर पूजा की। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री असावर मंदिर में असावरी माता व महर्षि वाल्मीकि की पूजा करने के बाद पर्वत की शिखर में वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहीं पर अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन की ओर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के बहाने मिशन चित्रकूट पर फोकस करेंगे। वह अपने कार्यकाल के दौरान सातवीं बार चित्रकूट पहुंचे हैं। इससे चित्रकूट के विकास को पंख लगने की उम्मीदें और बढ़ी हैं। इसके पहले दौरों में सीएम बुंदेलखंड को पर्यटन हब बनाने की घोषणा कर चुके हैं, जिस पर अमल भी हो रहा है। उसी क्रम में वाल्मीकि आश्रम में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

समाज की एकजुटता का देंगे संदेश, चित्रकूट करेगा अगुवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में महापुरुषों की जयंती भव्यता से मनाने को कहा था। इसीलिए सीएम ने चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह को लेकर अगुवाई की है। साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार को आयोजन होंगे। इसमें वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ, मठ मंदिरों, महर्षि से जुड़े स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। वाल्मीकि आश्रम की पहाड़ी पर भी सीएम जाएंगे। वहां पूजा अर्चना करेंगे।

सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ 

योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार चित्रकूट आने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह यहां सातवीं बार आए हैं। इससे पहले तीन बार मुख्यमंत्री रात में रुक कर कामदगिरि परिक्रमा भी लगा चुके हैं। बाकी योजनाओं के लोकार्पण समेत दूसरे कार्यक्रमो में वह आए। अबकी बार उनके आगमन से कुछ नए की आस लोगों को है। प्रदेश सरकार चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद गठन को लेकर भी काम कर रही है। इससे यहां के हालात बदलेंगे और पर्यटन को पंख लगेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.