ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पसंद के दामाद के लिए पति-पत्नी में तलाक की नौबत, काउंसिलिंग में पता चला- दोनों की पसंद एक थी

भोपाल: राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बेटी की शादी पंसद के लड़के से कराने के चक्कर में एक दंपति के बीच विवाद इतना बेटी की शादी को लेकर मां-बाप के तलाक की नौबत आ गई। लेकिन जब मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा तो काउंसलिंग में पता चला कि महिला जिस लड़के से बेटी की शादी कराना चाहती थी पति ने भी बेटी के लिए वही लड़का पंसद किया है। दरअसल, पति ने पत्नी को बिना बताए बेटी की शादी तय कर दी थी। इसी बात पर घर में झगड़ा होने लगा। महिला घर छोड़कर मायके में रहने लगी। बेटी की शादी में भी आने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं मायके से ही तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन तक दे दिया। तलाक के आवेदन पर कोर्ट ने पहले काउंसलिंग कराने की सलाह दी। काउंसलिंग में पता कि महिला जिस लड़के से बेटी की शादी कराना चाह रही थी पति ने भी उसी लड़के से बेटी की शादी कराई है।
एक दूसरे को न बता पाने के कारण और एक दूसरे को लड़के की फोटो न दिखाने के कारण ये गलतफहमी पैदा हो गई। इस पर दोनों में फिर से समझौता हो गया। फैमिली कोर्ट की कांउसलर शैल अवस्थी ने बताया कि जब महिला को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था तो महिला ने कहा था कि कुछ भी हो जाए लेकिन मैं अब पति के साथ नहीं रहूंगी। लेकिन अब उनमें समझौता हो गया और वे खुश हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.