ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार की जनता के साथ हुआ विश्वासघात, सबक सिखाएगी जनता : सूरजभान

सीतामढ़ी। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी गुड्डी देवी के समर्थन में जनसभा की। कैलाशपति उच्च विद्यालय अथरी के प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि शासन चलाने के लिए पन्द्रह साल का समय कम नहीं होता है। बिहार की जनता ने विकास को लेकर विश्वास किया। लेकिन, उनके साथ विश्वासघात हुआ। अब सूबे कि आम आवाम इस सरकार से मुक्ति का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार फ‌र्स्ट-बिहारी फ‌र्स्ट के तहत विकास की रूपरेखा तैयार की है। बदलाव की इस मुहिम से भटकने की जरूरत नहीं है। प्रत्याशी गुड्डी देवी ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी जात की राजनीति नहीं की। दस साल तक विधायक रहते केवल जमात की राजनीति की। यही कारण है कि पांच साल से प्रतिनिधि नहीं रहने के बाद भी समाज के सभी वर्ग का स्नेह और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिनको मेरी बात पर भरोसा नहीं वे अब भी 2010 का चुनाव परिणाम देख ले। कहा कि जहां तक विकास कि बात है तो दस साल के मेरे कार्यकाल के विकास कार्य को क्षेत्र की जनता भूली नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौधरी ने कहा कि पिछले पांच साल से क्षेत्र नेतृत्व विहीन है। नतीजा है कि आम जनता परेशान है। उन्होंने लोगो से किसी के झांसा में नहीं आने और लोजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सतीश कुमार सिंह ने अध्यक्षता व संचालन अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा, उपाध्यक्ष गंगा झा, विधानसभा प्रभारी पिटू चौधरी, विशाल भारद्वाज, मनोज गुप्ता, मुखिया जितेंद्र पटेल, विनोद कुमार सिंह, भारत भूषण सिंह, पूर्व प्रमुख योग नारायण साह आदि थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.