ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्व वायुसेना प्रमुख का बयान, पाकिस्तान की अग्रीम पंक्ति को नष्ट कर देती एयरफोर्स

नई दिल्ली। पूर्व वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने गुरुवार को कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान द्वारा की गई हरकत के जवाब में भारतीय वायुसेना उनकी सेना की अग्रीम पंक्ति को नष्ट कर देती। उस समय हमारी सैन्य मुद्रा बहुत आक्रामक थी। 27 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के लड़कू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोच में आत्की ठिकानों पर बम बरसाए थे।

पूर्व एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ का बयान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पर पाकिस्तान के सांसद अयाज सादिक के खुलासे के बाद आया। सादिक ने दावा किया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था अगर भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रात नौ बजे तक नहीं छोड़ा गया तो भारत हमला कर देगा।

धनोआ ने बताया कि अभिनंदन के पिता और मैंने एक साथ सेवा की। इसलिए, जब अभिनंदन का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया तो मैंने उनसे कहा कि हम अहूजा को तो वापस नहीं ला सके, लेकिन अभिनंदन को जरूर वापस लाएंगे। कारगिल युद्ध के दौरान मेरे फ्लाइट कमांडर अहुजा को पाकिसतान ने पकड़ लिया था और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि अभिनंदन के समय पाकिस्तान पर राजनयिक और राजनीतिक के साथ-साथ सैन्य दबाव भी था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह (पाकिस्तान के सांसद) कह रहे हैं कि भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था। ऐसा इसलिए है क्योंकि सैन्य मुद्रा बहुत आक्रामक थी… अगर 27 तारीख को पाकिस्तान ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया होता तो, हम उसकी सेना के आगे के ब्रिगेड को मिटा देने की स्थिति में थे। वे जानते हैं कि हमारी क्षमता क्या है।

बालाकोट में भारत के हवाई हमले के अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्तान ने भारत में हवाई हमले की कोशिश की थी, लेकिन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और दूसरे जांबाज पायलटों ने उन्हें खदेड़ दिया था। अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इसी दौरान अभिनंदन का विमान सीमा पार कर गया था और पाकिस्तान ने उन्हें बंदी बना लिया था। उन्हें छोड़ने के लिए भारत ने भारी दबाव बनाया था। अभिनंदन 1 मार्च, 2019 को अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटा आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.