ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश टीम फिर से मिलेगा चैंपियन खिलाड़ी का साथ, स्वागत करने के लिए बेताब हैं खिलाड़ी

ढाका। बांग्लादेश की टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की फिर से टीम में वापसी हो रही है। बांग्लादेश की टीम अपने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन का स्वागत करने के लिए तैयार है, क्योंकि गुरुवार 29 अक्टूबर को उनका बैन समाप्त हो गया है। शाकिब को एंटी करप्शन का नियम तोड़ने की वजह से एक साल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने क्रिकेट से बैन कर दिया था। हालांकि, टीम पर इसका असर ज्यादा नहीं पड़ा, क्योंकि करीब 6-7 महीने टीम ने क्रिकेट नहीं खेली है।

शाकिब अल हसन को आइसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने दो साल के लिए बैन किया था, लेकिन उनके अच्छे व्यवहार को देखते हुए उनका बैन एक साल कम कर दिया गया था। भारतीय बुकी ने आइपीएल 2019 और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान उनको मैच फिक्सिंग के लिए अप्रोच किया था। शाकिब ने माना था कि उनसे गलती हुई थी कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बात की सूचना नहीं दी थी। उधर, महमदुल्लाह ने कहा है कि बांग्लादेश की टीम गर्मजोशी से शाकिब का स्वागत करना चाहती है।

बांग्लादेश की टी20 टीम के कप्तान महमदुल्लाह ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा है, “हमारा जवान वापस घर आ रहा है। हम सब जानते हैं कि शाकिब सालों तक बांग्लादेश टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। हम सभी को इंतजार है कि ड्रेसिंग रूम में उनकी वापसी कब हो। यह जानकर अच्छा लगता है कि हम उसे देख सकते हैं, उससे बात कर सकते हैं और उसके साथ समय बिता सकते हैं।” 33 वर्षीय ऑलराउंडर इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और अगले महीने की शुरुआत में उनके बांग्लादेश लौटने की उम्मीद है।

महमदुल्लाह ने कहा है, “शाकिब एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उसे फिर से लय में आने में देर नहीं लगेगी। मुझे विश्वास है कि क्रिकेट के मैदान में उतरते ही वह इसे वापस पा लेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि हम उस अंतर को भर सकते हैं जो उसकी अनुपस्थिति ने पैदा किया था। वह हमेशा बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।” बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदीन ने कहा कि शाकिब अल हसन को घरेलू रूट के जरिए अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में ढील दी जाएगी। फिटनेस पर भी उनको ध्यान देना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.