ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जब FATF की बैठक से पहले पाकिस्तान ने भी माना था कि दाऊद है उनके देश का नागरिक

नई दिल्ली। भारत ने कई बार पाकिस्तान को दाऊद इब्राहिम को सौंपने के लिए कहा लेकिन पड़ोसी मुल्क इस बात से इन्कार करता रहा है कि उसने दाऊद इब्राहिम को पनाह दी है। पिछले दिनों में पाकिस्तानी सरकार के एक दस्तावेज ने दाऊद इब्राहिम के वहां होने का खुलासा किया था। यह दस्तावेज पाकिस्तान द्वारा स्वीकृत 88 आतंकवादियों की सूची से संबंधित था। दस्तावेज में उसका पता व्हाइट हाउस कराची बताया गया था। अक्टूबर में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक से पहले यह मामला सामने आया था।

वहीं, अब पाकिस्तान एफएटीएफ के जाल में पूरी तरह से फंस चुका है। अगर उसे फाइनेंसिएल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की निगरानी सूची से बाहर निकलना है तो भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों जैसे दाउद इब्राहिम, जकी-उर-रहमान लखवी, जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर और लश्कर सरगना हाफिज सईद और इनके सहयोगियों के समूचे अर्थ तंत्र को खत्म करना होगा और इसके सबूत अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने रखने होंगे।

आतंकी फंडिंग रोकने व गैर कानूनी तरीके से नकदी हस्तांतरण पर लगाम लगाने के लिए गठित एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान अभी निगरानी सूची (ग्रे लिस्ट) में बना रहेगा। इससे बाहर निकलने के लिए इमरान खान सरकार को फरवरी, 2021 तक छह महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देना होगा। इन छह कार्यों में यह भी शामिल है कि पाकिस्तान हर तरह की आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने की पुख्ता व्यवस्था करे।

बता दें कि मसूद अजहर, हाफिज सईद, जकी उर रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम पर भारत में बम धमाकों और आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। हाल ही में इन चारों को संयुक्त राष्ट्र के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी ने 2008 के मुंबई में आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है और उसपर 10 मिलियन अमरीकी डॉलर का इनाम भी रखा है। इसी साल मई में संयुक्त राष्ट्र ने अजहर मसूद को भी वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.