ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ओवैसी ने दिखाए तेवर, कहा- हम बिहार में वोट मांगने नहीं अपनी औकात बताने आए हैं

शेरघाटी। जम्हूरियत मैं आवाम किसी का मोहताज नहीं है, बल्कि सियासी दल आवाम के मोहताज हैं। आज तक आपने वोट  देना सीखा है अब वोट लेना सीखिए। उक्त बातें सोमवार को रंग लाल उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसल मीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने  कहीं।

ओवैसी ने कहा कि हमारा गठबंधन 6 पार्टियों का है। रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा है। बसपा, रालोसपा, सब लोग पार्टी के सारे उम्मीदवार अपने हैं। इन्हें अपना कीमती वोट देकर अपनी ताकत का एहसास कराएं। 15 साल आपने एक परिवार को दिया। शेष 15 साल नीतीश कुमार को दिया। हालात आप से छुपी नहीं है। राजद कांग्रेस और जदयू गठबंधन ने आप सब को धोखा दिया। उनसे सवाल पूछिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

उन्होंने कहा कि हम बिहार में वोट मांगने नहीं अपनी औकात बताने आए हैं। आप को नेता बनाने आए। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान के आर्टिकल के तहत आपको अधिकार दिया है उसके अंतर्गत वोट लेना सीखो। अपना मुकद्दर का फैसला खुद करो। यह बताने आए हैं।

आगामी 28 तारीख को शेरघाटी विधानसभा में 11 वह अपनी जमात के उम्मीदवार मसरूर आलम को पतंग छाप पर बटन दबाकर विजय बनाओ। उन्होंने कहा कि जब सी ए ए, एनपीआर, एनआरसी की लड़ाई चल रही थी तो बिहार के युवराज घर में दुबके थे। आज हमारी वकालत करते हैं। कहते हैं थोड़ा भी शर्म नहीं आता। आज जिसने भी एन सी आर के विरोध में सहयोग किया।

हम उन्हें सलाम करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के नाम पर युवाओं का रोजगार छीनकर युवा शक्ति को बर्बाद कर दिया है। पहले 8 दिन फिर इक्कीस दिन और फिर कई महीने। बिना काम किए भूखे, आधे पेट भोजन कर गुजारना पड़ रहा है। भारत की आर्थिक स्थिति पटरी पर नहीं आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.