ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवराज के मंत्री ने दी कमलनाथ को धमकी, बोले- ‘कतल हो जातो, सिर काट लेतो, यहां से लाश घर जाती

मुरैना: मध्य प्रदेश की राजनीति में विधानसभा उपचुनाव से पहले जमकर बयानबाजी हो रही है। अब तक इसमें आइटम, रखैल जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था लेकिन अब ‘कतल हो जावेगो’ जैसी बयानबाजी सामने आई है। जी हां उपचुनाव के इस महामुकाबले में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स एक गुंडे से भी बुरी भाषा बोल रहा है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के मंत्री गिर्राज दंडोतिया है। चुनावी भाषण में अपनी जनता को रिझाने के लिए जिन्होने पहले पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर भड़ास निकाली और फिर बोला कि अगर तुम डबरा की जगह हमारे क्षेत्र की बहन बेटी से इस तरह से बोल देते तो यहां से तुम्हारी लाश ही जाती।

ग्वालियर चंबल अंचल की 16 सीटों के उपचुनावों में इमरती देवी पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने आइटम की संज्ञा क्या दी मध्य प्रदेश की राजनीति ही हिला कर रख दी। जहां एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया भाषण में डायस पर हाथ पटखते और चिल्लाते नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ को निर्जलता की परकाष्ठा का पाठ पढ़ाते नजर आए। लेकिन गुरुवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज के मंत्री व दिमनी प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया ने खास मुरैना भिंड की भाषा में कमलनाथ को चेतावनी दे डाली।

उन्होंने कहा- वो तो बढ़िया रही की डबरा में तुमने यह बात कही अगर चम्बल में दिमनी मुरैना में यह कहा होता तो मूढ़ (सिर) ले लेते ( सर काट लेते) कतल है जातो ,यहां से लाश घर जाती। अब इस धमकी के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। इस बयान पर मुरैना के सुमावली में चुनाव प्रभारी के रूप में काम कर रहे पूर्व मंत्री बिजेंद्र राठौर ने इस बयान पर आपत्ति जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.