ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा अष्टमी के मौके पर दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में हुई भव्य आरती, आप भी घर बैठें करें द

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है। इस अवसर पर मंदिरों में परंपरागत पूजा के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विशेष आराधना भी की जा रही है। दुर्गा अष्टमी के मौक पर दिल्ली के प्राचीन झंडेवालान मंदिर में आज भव्य आरती की गई।

झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग जाता है। कोरोना काल के बीच भी देवी मां की भक्ति और श्रद्धा में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। हालांकि इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और मास्क लगाकर ही मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के अंदर न तो किसी तरह का प्रसाद दिया जा रहा है और न ही भक्तों को प्रसाद चढ़ाने की इजाजत है।

इस बार झंडेवालान मंदिर ने भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए 8 अलग-अलग रथों पर सवार आदि शक्ति मां झंडेवाली की झांकियां शहर के विभिन्न हिस्सों में निकालने का फैसला लिया था। नवरात्र के नौ दिन रोज एक रथ से शहर के अलग अलग 3-4 स्थानों पर भक्तों को मां का दर्शन कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.