ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मोदी सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए तय की स्टॉक सीमा

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमत और उसे देखते हुए होने वाली जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने प्याज की स्टॉक सीमा तय कर दी। शुक्रवार को इस संबंध में उपभोक्ता मामले मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई। स्टॉक सीमा नियम शुक्रवार से ही लागू माना जाएगा और अगले 31 दिसंबर तक मान्य होगा।

नए नियम के तहत खुदरा व्यापारी दो टन, थोक व्यापारी 25 टन प्याज का स्टॉक रख सकेंगे

नए नियम के तहत खुदरा व्यापारी दो टन प्याज का स्टॉक रख सकेंगे। थोक व्यापारी के लिए यह सीमा 25 टन तय की गई है। आयातित प्याज पर यह सीमा लागू नहीं होगी।

केंद्र ने राज्यों से बफर स्टॉक से प्याज निकालने के लिए कहा

प्याज की कीमत पर नियंत्रण पाने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों के प्याज के बफर स्टॉक से प्याज निकालने के लिए कहा है। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से भी राज्यों को प्याज की आपूर्ति की जा रही है। अब तक राज्यों को केंद्र की तरफ से 35,000 टन प्याज की आपूर्ति की जा चुकी है ताकि प्याज के दाम पर लगाम लग सके।

मुंबई में प्याज की खुदरा कीमत 86 रुपए प्रति किलोग्राम: उपभोक्ता मंत्रालय

पिछले कुछ दिनों से प्याज की खुदरा कीमत में लगातार तेजी दिख रही है। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में प्याज की खुदरा कीमत 86 रुपए प्रति किलोग्राम, चेन्नई में 83 रुपए प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 70 रुपए प्रति किलोग्राम तो दिल्ली में 55 रुपए प्रति किलोग्राम बताई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.