ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘ममता दीदी’ के गढ़ में कल PM मोदी करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए दुर्गा पूजा के अवसर एक विशेष शुभेच्छा संदेश जारी करेंगे जिसके जीवंत प्रसारण के लिए भाजपा ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर व्यापक तैयारियां की है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुुरुवार दोपहर 12 बजे राज्य में दुर्गा पूजा के उत्सव की शुरुआत के मौके पर लोगों को ‘‘पूजोर शुभेच्छा” (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री संदेश देंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्त्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे।

पार्टी ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के तहत कोलकाता स्थित पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। राज्य भाजपा ने इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। भाजपा को भरोसा है कि वह अगले चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का अंत करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.