ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विवाद:विजय सेतुपति ने छोड़ी श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक, एक्टर की बेटी को मिली रेप की धमकी

मुंबई: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ को लेकर काफी विवादों में हैं। फिल्म ‘800’ को लेकर बढ़ते विवाद के बीच साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति ने फिल्म को छोड़ने का फैसला ले लिया है।

इस फिल्म में वह मुरलीधरन की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन नेटिजंस, तमिल संगठनों, राजनीतिक दलों और फिल्म उद्योग में कई अन्य लोगों के विरोध के बाद विजय सेतुपति ने एक लेटर ट्वीट कर यह घोषणा कर दी है कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

Bollywood Tadka

विजय सेतुपति ने मुथैया मुरलीधरन के नोट को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद.. अलविदा…’।इस नोट में मुथैया मुरलीधरन ने विजय सेतुपति को 800 फिल्म से वापस लेने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि तमिलनाडु के महान कलाकार को नुकसान पहुंचे। इस बीच कई सेलेब्स ने एक्टर को ओपन लेटर भी लिखा था और उनसे इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के लिए कहा था।

बेटी को मिली रेप की धमकी 

वहीं इस विवाद में न केवल विजय सेतुपति बल्कि उनके परिवार को भी सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। एक ट्विटर यूजर (@ItsRithikRajh) ने विजय सेतुपति की बेटी के खिलाफ बलात्कार की धमकी जारी की।

Bollywood Tadka

धमकी देते हुए यूजर ने लिखा- ‘उनके पिता को समझना चाहिए कि तमिल्स ने श्रीलंका में कठिन जीवन बिताया है।’ कई लोगों ने मांग की कि व्यक्ति को सलाखों के पीछे रखा जाना चाहिए। डीएमके के सांसद एस सेंथिल कुमार ने भी ट्वीट कर लिखा-‘क्या ये इंसान हैं? कृपया इस व्यक्ति को ट्रैक करें और उसे सलाखों के पीछे डाल दें।’

Bollywood Tadka

बता दें कि विजय सेतुपति तमिलनाडु में काफी लोकप्रिय हैं। वह एक उम्दा स्टार होने  के साथ-साथ गीतकार, संवाद-लेखक और फिल्मकार भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.