ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कपिल शर्मा के शो पर पहुंच फिर दस्तक देगें अक्षय कुमार, कहा-बिना इसके प्रमोशन अधूरा

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फ़िल्म ‘लक्ष्मी बम’ दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। डिज़्नी प्सल हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार ने कमर कस ली है। अगर बात अक्षय की फ़िल्म के प्रमोशन का हो और कपिल शर्मा की चर्चा ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। एक बार फिर अक्षय कुमार ‘द कपिल शर्मा शो’ पर नज़र आने वाले हैं।

कपिल शर्मा के शो पर आने की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने एक फोटो साझा की, जिसमें वह एक्टिविस्ट लक्ष्मी नारायण और कियारा आडवाणी के साथ नज़र आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट में जानकारी दी, वह जल्द ही कपिल शर्मा के सेट पर होंगे। इस पर कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा- इतन लंबे समय के बाद शूट पर किए गए फन के लिए शुक्रिया पाजी। ढेर सारा प्यार और सम्मान। लक्ष्मी बम के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं।

कपिल के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने मजेदार-सा ट्वीट किया। अक्षय कुमार ने लिखा- मुझे लगता है कि मेरी फ़िल्म का प्रमोशन तुम्हारे शो के बिना अब अधूरा है। या फिर तुम फ़िल्म मार्केटिंग टीम को घूस देते हो। लेकिन वास्तव में, एक मजेदार दिन के शुक्रिया। जल्द मिलते हैं।’

बता दें, लक्ष्मी बम को पहले थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोरोना काल में थिएटर्स बंद होने की वजह से इसे ओटीटी पर रिलीज़ करने का फैसला लिया गया। इसे अब 9 नवंबर को हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। लक्ष्मी बम साउथ की फ़िल्म कंचना का ऑफ़िशियल रीमेक है। इसके ट्रेलर को हाल ही में रिलीज़ किया गया, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना है कि फ़िल्म को लेकर दर्शक कैसे रिस्पॉन्स दिखाते हैं? ख़ात बात है कि इसी दिन नेटफ्लिक्स पर अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और आदित्य राय कपूर स्टारर लूडो भी रिलीज़ हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.